जानसठ: मीरापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बदमाश को किया गिरफ्तार,एक पिस्टल कारतूस,और बाइक दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद
मीरापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार।बदमाश जावेद पुत्र खलील निवासी ग्राम सिकरी क़ो रजबाहे रोड से गिरफ्तार किया है।इसके कब्जे से एक पिस्टल जिन्दा कारतूस और चोरी की बाइक व दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बदमाश को जेल भेज दिया है।