गरखा: रामपुर गढ़वाल टोला गाँव मे करंट लगने से युवक की मौत,परिजनों में कोहराम
Garkha, Saran | Jul 4, 2024 छपरा सदर अनुमंडल अंतर्गत गरखा थाना क्षेत्र के रामपुर गढ़वाल टोला गांव में 18 वर्षीय युवक की बिजली की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई.मृतक घर के ही बगल में ट्रांसफार्म से निकले अर्थिंग के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान राजेंद्र ठाकुर का पुत्र आकाश कुमार ठाकुर के रूप में की गई है.