यात्री सुविधा के विस्तार की दिशा में लूणकरणसर क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। श्रीगंगानगर–हजूर साहिब नांदेड़ सहित महत्वपूर्ण रेल सेवाओं का लूणकरणसर रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का ठहराव किया।