बेमेतरा: बेमेतरा दुर्ग मार्ग में राखी जोबा में 2 अनियंत्रित ट्रक आपस में भिड़े, ड्राइवर बाल-बाल बचे
रविवार को दोपहर 12:30 बजे बेमेतरा - दुर्ग मार्ग में राखी जोबा में दो अनियंत्रित ट्रक आपस में जा भिड़े हैं। जिससे दोनों ही ट्रक मौके पर पलट गए हैं और ट्रक में भारी समान फल सब्जी इत्यादि बिखरे पड़े हुए हैं। वहीं ट्रक के ड्राइवर बाल बाल बचे हैं।