बरेली: थाना शीशगढ़ क्षेत्र के कस्बे की रहने वाली बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर किया घायल,जिला अस्पताल में भर्ती
थाना शीशगढ़ क्षेत्र के कस्बे की रहने वाली 15 वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। घायल बच्ची को उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि पहले भी कई लोगों को आवारा कुत्ते काट कर घायल कर चुके हैं।