कटनी नगर: बरगवां में बिहार के श्रमिक की चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथ पुलिस ने की कार्रवाई
रंगनाथ थाना अंतर्गत मछली मार्केट बरगवां में रविवार रात एक बिहार के श्रमिक पर चाकू से हमला करने वाले नाबालिग आपचारी बालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज सोमवार शाम 4 बजे रंगनाथ पुलिस आरोपी को मुलाहजे के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँची थी। चाकूबाजी में घायल बिहार के श्रमिक की इस घटना के बाद जिला अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई।