कानपुर: अशोक नगर इलाके में कूड़े के ढेर में मिली नवजात बच्ची, सफाई कर्मचारी ने रोने की आवाज सुनकर निकाली
शुक्रवार को अशोक नगर एरिया में कोई नवजात बच्ची को कूड़े के ढेर में फेंककर चला गया। सुबह सफाई कर्मी हेमराज शुक्रवार 8बजे झाड़ू लगा रहा था, तभी कर्मी ने रोने की आवाज सुनी। इसके बाद कर्मी ने बच्ची को कूड़े से उठाकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सफाई कर्मचारी ने बताया कि बच्ची को कागज में लपेटकर झोले में रखकर फेंका गया है।