हुज़ूर: भोपाल में आग में फंसे 9 लोगों का साड़ी से बांधकर रेस्क्यू, तीसरी मंजिल पर फंसे थे 5 बच्चे
Huzur, Bhopal | Oct 13, 2024 भोपाल के करोंद इलाके की तीन मंजिला बिल्डिंग में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 3 बजे आग लग गई। थर्डफ्लोर पर सो रहा एक परिवार लपटों में फंस गया। आग इतनीभीषण थी कि नीचे उतरने का कोई रास्ता नहीं बचा। इसकेचलते दीवार पर करीब 30 फीट लंबी सीढ़ी लगा साड़ी सेबांधकर 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया। इनमें एक बुजुर्ग और5 बच्चे थे।