प्रमंडलीय आयुक्त, हजारीबाग, पवन कुमार ने राजस्व कार्यशाला में राजस्व कार्य में आने वाली चुनौतियों को सफलतापूर्वक संपन्न करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने लंबित दाखिल खारिज के मामले, दोहरी जमाबंदी, गैर मजूरवा भूमि को कब्जा मुक्त कराने सहित अन्य विषयों की जानकारी दी।