सिल्ली: हेसाल के पास से ट्रक के धक्के से साइकिल सवार एक व्यक्ति की हुई मौत
Silli, Ranchi | May 28, 2024 अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसाल के पास ट्रक के धक्के से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुखराम मुंडा हेसाल नवाडीह के रूप में की गई। घटना के बाद शिक्षक सखिचंद् महतो ने घायल को गोली पोखर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसे रिम्स रेफर कर दिया परंतु रास्ते में उसकी मौत हो गई।