गंगापुर: गंगापुर सिटी में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर चला व्यापक संकल्प-स्वच्छ शहर अभियान को मिली रफ्तार
गंगापुर सिटी। राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गंगापुर सिटी नगर परिषद की ओर से शहरभर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। ‘नव संकल्प–स्वच्छ शहर, समृद्ध राजस्थान’ की भावना के साथ चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ वातावरण प्रदान करना रहा। अभियान के अंतर्गत नगर परिषद के अधिकारियों, सफाईकर्मियों तथ