पुष्पराजगढ़: रामनगर में चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
गुरुवार 4.30 बजे चोरी के मामले में एक वर्ष से फरार आरोपी को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया।आरोपी रवि केवट पिता जवाहर केवट उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 19, शांतिनगर, मनेंद्रगढ़ जिला एमसीवी घटना दिनांक से फरार था। जिसे गिरफ्तार करते हुए चोरी का सामान बरामद कर न्यायालय में पेश किया गया।