आंवला: रविवार को अर्बन प्राथ. स्वा. केन्द्र, और सीएचसी आंवला पर आयुष्मान भवः साप्ताहिक मेला का आयोजन किया गया।
आंवला में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 2024 के अंतर्गत अर्बन प्रा० स्वा० केन्द्र पर फाइलेरिया बूथ लगाया गया जिसमें कुल 10 लाभार्थियों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलायी गयी। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में अर्बन पर 14 पुरुष, 22 महिलाएं एवं 11 बच्चों सहित कुल 47 रोगियों को परीक्षण कर दवाइयों द्वारा उपचारित किया गया।