गुनौर: ग्राम गढ़ीकरहिया रामनगर में हनुमान मंदिर का निर्माण व मूर्ति स्थापना धूमधाम से संपन्न
Gunnor, Panna | Feb 6, 2026 सुनवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़ीकरहिया के रामनगर में समस्त ग्रामवासियों द्वारा एकत्र होकर हनुमान जी मंदिर का निर्माण कराया गया। मंदिर निर्माण पूर्ण होने के उपरांत हनुमान जी की मूर्ति की विधिवत स्थापना बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न कराई गई।