साहेबपुर कमाल: साहेबपुरकमाल थाना परिसर में जनता दरबार का किया गया आयोजन, मौके पर चार मामलों का किया गया निष्पादन
साहेबपुरकमाल थाना परिसर में आज शनिवार को पूर्व से सुनिश्चित कार्यक्रम के तहत भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहां मौके पर चार मामले का निष्पादन किया गया एवं तीन नए मामले भी आए। वहीं मौके पर साहेबपुरकमाल थाना के PSI सुषमा कुमारी,साहेबपुरकमाल राजस्व कर्मचारी अखिलेश राम समेत काफी संख्या में फरियादीगण उपस्थित दिखाई दिए।