अमरिया ब्लॉक सभागार में भाजपा नेता संजय कुमार गुप्ता मंगलवार को 3 बजे भूमि विकास बैंक लिमिटेड की अमरिया शाखा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने दोपहर में पर्चा भरा और शाम तक विरोध में किसी के पर्चा दाखिल नहीं करने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह जिला मंत्री लेखराज भारती उपस्थित रहे।