महसी: एकघरा में लाखों से बने पृथक कूड़ा केंद्र को उपले का अड्डा बना, जांच शुरू
शिवपुर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत एकघरा ग्राम पंचायत में करीब 4.25 लाख रुपये से बना पृथक कूड़ा केंद्र बदहाल स्थिति में है और उपले (कंडे) बनाने के काम में इस्तेमाल हो रहा है। केंद्र की दीवारें व फर्श क्षतिग्रस्त हैं तथा गेट भी गायब है। ग्रामीणों ने सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। मामले में एडीओ पंचायत राजेंद्र प्रसाद ने नोटिस जारी कर कार्रवाई की बात कही है