पीलीबंगा: पीलीबंगा पुलिस ने केशव स्कूल के पास बिना लाइसेंस व परमिट के धूम्रपान सामग्री बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया
पीलीबंगा पुलिस ने केशव स्कूल के पास बिना लाइसेंस व परमिट के धूम्रपान सामग्री विक्रय करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आज शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि पीलीबंगा पुलिस ने विद्या विहार कॉलोनी नजदीक केशव स्कूल के पास आरोपी हरीश कुमार जाति अरोड़ा निवासी मंडी पीलीबंगा को बिना लाइसेंस व परमिट के धूम्रपान सामग्री बेचते हुए गिरफ्तार किया है।