मुंगेर: कष्टहरणी गंगा घाट पर बड़ा हादसा टला, गंगानगर के युवक ने जान जोखिम में डालकर दो महिलाओं को डूबने से बचाया
Munger, Munger | Jan 21, 2026 बुधवार सुबह करीब 11 बजे किला परिसर स्थित कष्टहरणी गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला गंगा में डूबने लगी। महिला को डूबता देख उसे बचाने के लिए दूसरी महिला आगे बढ़ी, लेकिन वह भी गहरे पानी में फंसकर डूबने लगी। घटना के दौरान घाट पर मौजूद गंगानगर वार्ड नंबर-1 निवासी सिकंदर यादव के पुत्र मनोज कुमार ने बिना समय गंवाए जान की परवाह किए