शिकोहाबाद: शिकोहाबाद में नगला पोहपी रोड पर पुलिस मुठभेड़, जलालपुर के ग्राम प्रधान को पैर में गोली लगी, लाइसेंसी राइफल बरामद
शिकोहाबाद पुलिस ने शुक्रवार की रात मुठभेड़ के दौरान शातिर अपराधी और ग्राम जलालपुर के वर्तमान प्रधान मुलतान सिंह को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।