बदायूं के थाना उझानी कस्बा उझानी के मौहल्ला बाजार कलां के रहने वाले किशोर कुमार वर्मा की मौहल्ला गंज शहीदां गऊशाला रोड पर रुद्र ज्वैलर्स एंड क्लाथ सेंटर के नाम से दुकान है। किशोर कुमार वर्मा ने गुरुवार साढ़े ग्यारह बजे के आसपास बताया कि वह जब गुरुवार को दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने सामान तितर बितर व डीवीआर गायव देखी तो उन्हें चोरी का एहसास हुआ ।