सदर थाना क्षेत्र के भवाद फांटे के पास एक कार व बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही घायलों को तुरंत ही नागौर के जेएलएन अस्पताल लाया गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे बताया कि दोनों को जोधपुर रेफर कर दिया है।