लोहरदगा: एकागुड़ी के पास ऑटो अनियंत्रित होकर खेत में पलटा, चाचा-भतीजी बाल-बाल बचे
लोहरदगा जिले के एकागुड़ी के समीप एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में पलट गया। ऑटो में चालक और एक लड़की सवार थी, जो आपस में रिश्ते में चाचा-भतीजी बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने अचानक ऑटो का हैंडल अपनी भतीजी को पकड़ाकर दे दिया। लड़की वाहन को संभाल नहीं पाई और ऑटो सड़क से उतरकर सीधे खेत