बांका जिले के शाहपुर के पास दो टोटो की टक्कर में एक टोटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथमिक उपचार गुरुवार के दोपहर 12:00 बजे सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार चालक जयकांत कुमार अपने टोटो को लेकर घर की ओर जा रहे थे।इस दौरान सामने से आ रही टोटो ने उनकी टोटो में टक्कर मार दी जिसमें जयकांत कुमार का टोटो पलट गया।