कानपुर: इंश्योरेंस कंपनी के रिटायर्ड शाखा प्रबंधक और उनकी पत्नी की स्कूटी को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की हुई मौत
रविवार रात 11 बजे पत्नी के साथ सामान की खरीदारी कर घर लौट रहे इंश्योरेंस कम्पनी से रिटायर शाखा प्रबंधक की स्कूटी को ट्रक ने टक्कर मार दी। स्कूटी बेकाबू हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए। पत्नी की ट्रक के टायर के बीच में आने के कारण मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल है। थाना प्रभारी ने सोमवारसुबह 10बजे बताया कि तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के विरुद् कार्रवाई की जाएगी।