ग्वालियर गिर्द: राजस्थान में तेज़ी से फैल रहे चांदीपुरा वायरस को लेकर ग्वालियर चंबल अंचल में विशेष अलर्ट जारी
ग्वालियर राजस्थान में तेजी से फैल रहे चांदीपुरा वायरस को लेकर ग्वालियर चंबल अंचल में विशेष अलर्ट जारी किया गया है ।ग्वालियर मुरैना शिवपुरी गुना सहित कई इलाके राजस्थान से सटे हुए हैं। इसलिए यहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है।ये वायरस चांदीपुरा इलाके से फैलना शुरू हुआ है। इसलिए फिलहाल इसे कोई और नाम न देते हुए चांदीपुरा वायरस का नाम दिया गया है।