आगामी शब ए बारात और महा शिवरात्रि पर्व के मद्देनजर सिरसागंज थाना परिसर में सोमवार को शान्ति कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सीओ अनिवेश कुमार सिंह ने लोगों से रूबरू होते हुए क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर नगर के धर्मगुरू और संभ्रान्त नागरिक मौजूद रहे।