ऊँचाहार तहसील क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी परियोजना की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ की यूनिट द्वारा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का 57 वां स्थापना दिवस मंगलवार की सुबह, बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान परियोजना प्रमुख विश्व मोहन सिंह ने केक काटकर सीआईएसएफ के जवानों को बधाई देते हुए उनकी तारीफ की।और कहा कि औद्योगिक संस्थाओं की सुरक्षा में मील का पत्थर है।