गुन्नौर: गांव मझोला फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में पशुशाला में लगी आग, एक पशु की हुई मौत, दो पशु झुलस गए
धनारी थाना क्षेत्र के गांव मझोला फतेहपुर निवासी किसान हरपाल सिंह की पशुशाला में रविवार दोपहर करीब 2 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की लपटे उठती देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। आग लगने से पशुशाला में बंधे एक पशु कि मौत हो गई। जबकि दो पशु गंभीर रूप से झुलस गए। जबकि पशुशाला में रखा सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।