भंडरा: तेतरपोका डुमरी में खेत से युवक का शव बरामद, भंडरा पुलिस ने जांच शुरू की, आत्महत्या की आशंका
भंडरा थाना क्षेत्र के तेतरपोका डुमरी चौरा स्थित एक खेत से मंगलवार सुबह करीब 11 बजे भंडरा थाना पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान स्थानीय ग्रामीणों ने तेतरपोका के कोल्हपारा बस्ती निवासी चरवा उरांव के पुत्र मंगलेश्वर उरांव उर्फ मंगू 33 वर्ष के रूप में की है।