सोनो: सोनो में एक दिवसीय जॉब कैंप आयोजित, 100 युवाओं के बायोडाटा प्राप्त हुए
Sono, Jamui | Feb 14, 2026 युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, जिला नियोजनालय जमुई द्वारा शनिवार को एक बजे सोनो प्रखंड के पैरा मटिहाना पंचायत अंतर्गत रक्सा औरेया गांव में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में जनसमान्य विकास समिति, बिहार कौशल विकास मिशन एवं कुशल युवा कार्यक्रम की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी सीखा राय ने दीप प्रज्वलित कर किया।