लाडपुरा: जिला कलक्टर ने सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया, कचरे से भरे बड़े डस्टबिन और फैला कचरा देखकर जताई नाराजगी
Ladpura, Kota | Oct 9, 2025 जिला कलक्टर श्री पीयूष समारिया गुरुवार सुबह 8 बजे शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने निकले। जिला कलक्टर सबसे पहले नाग-नागिन मंदिर से आगे नहर के किनारे होते हुए स्टील ब्रिज तक पहुंचे और रास्ते में सफाई व्यवस्था देखी। इसके बाद उन्होंने सीधे गुमानपुरा मेन रोड़ का निरीक्षण किया और मल्टीपरपज पार्किंग के बाहर रखे तीन बड़े बीन में कचरा भरा देखकर नाराजगी जताई।