फतुहा: फतुहा प्रखंड कार्यालय स्थित बीआरसी भवन से 1216 सेट पाठ पुस्तक की चोरों ने की चोरी।
Fatwah, Patna | Jan 25, 2024 फतुहा बीआरसी भवन के गोदाम से सरकारी पुस्तक का 1216 सेट चोरों ने चोरी कर ली है। छात्र एवं छात्रों को सरकार द्वारा निशुल्क देने के लिए बीआरसी भेजा गया था। चोरों ने इस चोरी क्या घटना डुप्लीकेट चाबी बनाकर किया है। बीआरसी के अधिकारी द्वारा लिखित शिकायत के आलोक में फतुहा थाना की पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है