श्योपुर। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, तहसील इकाई बड़ौदा के द्विवार्षिक निर्वाचन में भारतीय मजदूर संघ और राज्य कर्मचारी संघ के जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में समस्त विभागों के कर्मचारियों की मौजूदगी में बुधवार को दोपहर 02 बजे सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें गिर्राज गुप्ता को तहसील अध्यक्ष व अरविंद परमार को तहसील कार्यकारी अध्यक्ष बनाया।