बेगूसराय: 01 मार्च को जिला नियोजन कार्यालय द्वारा ITI परिसर में जॉब कैम्प का आयोजन, 600 पदों पर होगी बहाली
जिला नियोजनालय द्वारा 01 मार्च को ITI कैंपस में एलआइसी के सौजन्य से जॉब कैम्प का आयोजन होगा. जहां इन्सुरेंस एडवाइजर के 100 पद एवं बीमा शखी के 500 पदों पर बहाली होगी. जिला नियोजन पदाधिकारी ने गुरुवार की शाम 05:00 बजे बताया कि जॉब कैम्प में भाग लेने के लिये अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10वी पास एवं उम्र सीमा 18 वर्ष से अधिक निर्धारित है.