बीना: बीना में ऐतिहासिक एरण महोत्सव की तैयारी, बुंदेली परंपरा से होगा भव्य आयोजन
Bina, Sagar | Dec 20, 2025 मध्य प्रदेश के सागर जिले बीना विधानसभा में स्थित प्राचीन ऐतिहासिक स्थल एरण अब एक नए सांस्कृतिक उत्सव का गवाह बनेगा। वर्षों से एरण महोत्सव आयोजित करने की मांग उठ रही थी, जिसे अब साकार किया जा रहा है। बीना विधायक निर्मला सप्रे ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा के बाद सांस्कृतिक विभाग द्वारा तीन दिवसीय एरण महोत्सव का निर्णय लिया गया है।