खबरअयोध्या से करनैलगंज से शनिवार दोपहर 1:00 अयोध्या लौट रही एक महिला के साथ झपटमारी की घटना सामने आई है। गोसाईगंज निवासी अनीता गुप्ता (55), पत्नी मनोज गुप्ता, शादी समारोह में शामिल होकर पति के साथ लौट रही थीं। नयाघाट पुल के पास बाइक सवार दो युवक अचानक पास आए और महिला के कान से सोने की झुमकी झपट ली।