महाराजगंज: सुखई का पुरवा में युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, हुई मौत, पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
28 मार्च शनिवार शाम 6:30 बजे के आसपास महाराजगंज कस्बे में एक युवक ने अपनी ही लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक युवक महाराजगंज कस्बे में किराए के मकान पर रहता था। जो कि थाना क्षेत्र चन्दापुर के गांव का निवासी है। पुलिस व फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।