बरेली: इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लाहपुर माफी पुलिया पर सब्जी लेने गए व्यक्ति को दबंगों ने रास्ते में घेर कर पीटा
सब्जी लेने डेलापीर मंडी आये व्यक्ति को 4 लोगो ने रास्ते में घेरकर पीट दिया। व्यक्ति के बेटे ने 4 लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करायी है। इज्जतनगर के अहलादपुर निवासी दुर्गेश के पिता पातीराम डेलापीर मंडी सब्जी लेने आये थे। घर के लौटने के दौरान अब्दुल्लाहपुर माफी में पुलिया पर रामेश्वरदयाल,भानू,सुनील और अनिल ने पातीराम को घेर लिया ।