अररिया: काली मंदिर चौक से 12 मार्च को अयोध्या के लिए धर्म प्रेमियों के द्वारा निकाली जाएगी तीर्थ यात्रा बस
Araria, Araria | Mar 6, 2024 शहर के काली मंदिर चौक से 12 मार्च को अयोध्या के लिए धर्म प्रेमियों के द्वारा तीर्थ यात्रा बस से निकाली जा रही है. जानकारी देते हुए धर्म प्रेमी शंभू गुप्ता के द्वारा बताया गया कि आगामी 12 मार्च को काली मंदिर चौक से अयोध्या के लिए तीर्थ यात्रा निकाला जाएगा जो अयोध्या सहित काशी विश्वनाथ, विंध्यवासिनी शक्तिपीठ इत्यादि जगहों पर तीर्थ करावेगी.