अमड़ापाड़ा: छोटा पाहाड़पुर का गरीब परिवार 10 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा, आदेशों के बाद भी इंसाफ नहीं मिला
Amrapara, Pakur | Dec 26, 2025 आमड़ापाड़ा प्रखंड के छोटा पहाड़पुर गांव का एक गरीब परिवार बीते दस वर्षों से अपने हक के मुआवजे के लिए दर-दर भटक रहा है। राष्ट्रीय उच्च राजपथ परियोजना के तहत गोविंदपुर–साहिबगंज सड़क निर्माण में पीड़ित गणेश मंडल की जमीन, मकान और दुकान का अधिग्रहण कर लिया गया, लेकिन बदले में मिला मुआवजा वास्तविक नुकसान से आधा भी नहीं है।