गंजबासौदा मे गर्मियों की दस्तक के साथ ही बेतवा के रिपटा घाट पर स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ने लगी है। सुबह-शाम सैकड़ों लोग यहाँ पहुँच रहे हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका ने महिलाओं की निजता और सुविधा के लिए यहाँ तीन चेंजिंग रूम बनवाए थे, जो देखरेख की कमी के चलते अब अनुपयोगी हो चुके हैं। वर्तमान में इन