भिंड नगर: नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री 26 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउंड में करेंगे ध्वजारोहण
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद मंत्री राकेश शुक्ला दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 1.30 बजे भिण्ड से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे।