भिंड नगर: भिंड पुलिस अधीक्षक ने ऊमरी में व्यापारियों से की मुलाकात, सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए किया प्रेरित
गुरुवार दोपहर 2:00 बजे भिंड पुलिस अधीक्षक डॉक्टर असित यादव ने पांडरी तिराहे पर व्यापारियों से संवाद किया। संवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक ने व्यापारी बंधुओ से अनुरोध करते हुए कहा कि वह अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जिससे वह सुरक्षित रह सके। मधुराज यादव किटी ने व्यापारी बंधुओ और पुलिस अधीक्षक के संवाद के लिए यह कार्यक्रम आयोजित करवाया।