शाजापुर: शाजापुर की अनुज्ञा शर्मा का कूडो एशियाई चैंपियनशिप के लिए चयन
शाजापुर अनुज्ञा शर्मा के पिता ने शनिवार को शाम 6:00 बजे बताया की अनुज्ञा शर्मा का चयन टोक्यो (जापान) में होने वाली कूडो एशियाई चैंपियनशिप के लिए हुआ है। अनुज्ञा ने 2 व 3 अगस्त 2025 को सूरत (गुजरात) में आयोजित ट्रायल्स में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की। उनका मार्गदर्शन हांशी मेहुल वारा एवं डॉ. मो. एजाज़ खान ने किया।