खुरई: किला मैदान में विधायक द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय माननीय ट्रॉफ़ी क्रिकेट टूर्नामेंट का भाजपा नेता ने किया शुभारंभ
Khurai, Sagar | Feb 3, 2024 किला मैदान में विधायक भूपेंद्र सिंह द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय माननीय ट्रॉफ़ी क्रिकेट टूर्नामेंट शुभारंभ भाजपा नेता अबिराज सिंह ने किया। इस टूर्नामेंट में कई राज्यों की 64 टीमें हिस्सा लेंगी और यह टूर्नामेंट लगभग 15 दिनों तक चलेगा। इस अवसर पर अबिराज सिंह ने कहा कि खेल हम सब के जीवन में जरूरी है।वहीं पहला मैच फ्रीडम क्रिकेट क्लब ने शिवाजी वार्ड को हराकर जीता।