खुरई: अटल आवास में अनाधिकृत रूप से रह रहे लोगों से रहवासी परेशान, शिकायतों के बाद सीएमओ ने कार्यवाही का दिलाया भरोसा
Khurai, Sagar | Feb 1, 2024 अटल आवास कालोनी में दर्जनों हितग्राहियों ने अपने आवास किराए पर दे दिए हैं। ऐसे बाहरी किरायेदारों से कालोनी का माहौल खराब हो रहा है। किरायदारों के रूप में कई आसामाजिक लोग भी रह रहे हैं जिनके निवास पर अनैतिक कार्य सहित आपराधिक मामलों में शामिल होने की आशंका के चलते रहवासियों ने कई बार थाने में और नगर पालिक में शिकायत की है,सीएमओ ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया है