पूर्णिया पूर्व: दीवानगंज में हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के डिमिया छतरजान पंचायत अंतर्गत दीवानगंज में नव निर्मित हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में 201 महिलाओं एवं कुँवारी कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा दीवानगंज चौक से पंचवटी चौक होते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया।मौके पर जिला परिषद विवेका यादव,मुखिया अंगद मंडल आदि मौजूद रहे।