फिरोज़ाबाद: माता प्रसाद कलाबती स्कूल के पास बुलेट की टक्कर से बाइक सवार दूध विक्रेता हुआ घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के माता प्रसाद कलाबती स्कूल के पास तेज रफ़्तार के चलते हादसा हुआ है। तेज रफ़्तार बुलेट ने बाइक सवार दूध बिक्रेता में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दूध बिक्रेता उदयबीर घायल हुआ है। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।