संग्रामपुर: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: मां-बेटे को टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल
संग्रामपुर में सोमवार की संध्या लगभग 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटा घायल हो गए। यह दुर्घटना चंद्रपुरा शिव मंदिर के समीप उस वक्त हुई, जब पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत संग्रामपुर के वार्ड सं09 निवासी मनोरमा देवी (पति– ज्योति रजक) अपने बेटे राजेश कुमार के साथ थी।